सीप्ज़-सेज़ के विकास आयुक्त ने जेएनपीए सेज़ का दौरा कर वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता की।
श्री ज्ञानेश्वर बी. पाटिल, आईएएस, विकास आयुक्त, सीप्ज़-सेज़ ने जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी विशेष आर्थिक क्षेत्र (जेएनपीए सेज़) का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेज़ में उपलब्ध आधारभूत संरचना, परिचालन सुविधाओं तथा विभिन्न विकासात्मक पहलों का अवलोकन किया।
इस दौरे में सीप्ज़-सेज़ के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें संयुक्त विकास आयुक्त, उप विकास आयुक्त तथा विनिर्दिष्ट अधिकारी (Specified Officer) शामिल थे, ने भी भाग लिया। इन अधिकारियों ने विकास आयुक्त के साथ निरीक्षण किया तथा जेएनपीए सेज़ के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
दौरे के दौरान श्री पाटिल एवं उनके साथ उपस्थित अधिकारियों ने जेएनपीए सेज़ परिसर में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। यह पहल पर्यावरणीय सततता, पारिस्थितिक संरक्षण तथा औद्योगिक एवं आर्थिक क्षेत्रों में हरित प्रथाओं को बढ़ावा देने के प्रति सीप्ज़-सेज़ और जेएनपीए सेज़ की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इस दौरे ने विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZs) के विकास, व्यापार सुगमता, आधारभूत संरचना के उन्नयन तथा सतत विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर भी प्रदान किया।




